बस्ती, अक्टूबर 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। ड्यूटी से गैर हाजिर महिला चिकित्सक डॉ. शीबा अशरफ खान का दो दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश सीएमओ ने दिया है। महिला अस्पताल हर्रैया में तैनात डॉ. खान की ड्यूटी रोस्टर के अनुसान पहली व दो अक्तूबर को जिला महिला अस्पताल में लगाई गई थी। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर महिला अस्पताल में मेडिको लीगल व चिकित्सकीय कार्य बाधित हुआ था। महिला अस्पताल के सीएमएस ने इसकी शिकायत सीएमओ से की थी। डॉ. खान का वेतन बाधित करने के लिए सीएमओ ने महिला अस्पताल हर्रैया की सीएमएस को पत्र लिखा है। डॉ. शीबा खान का कहना है कि वह अवकाश पर हैं। इसकी जानकारी सीएमएस को है। जिला महिला अस्पताल बस्ती में चिकित्सकीय कार्य व मेडिकोलीगल के लिए जिले के अन्य अस्पतालों में तैनात महिला चिकित्सकों की रोस्टर वार ड्यूटी सीएमओ कार्यालय से लगाते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.