गोंडा, दिसम्बर 10 -- गोंडा, संवाददाता। रोडवेज डिपो पर विभिन्न स्थानों की यात्रा करने के लिए आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या ने परेशानी बढ़ा दिया है । बसें तो हैं चालक और परिचालकों की कमी से विभाग की परेशानी बढ़ी हुई है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए देर तक बसों का इंतजार करना पड़ता है । शिकायत के बावजूद भी अधिकारी इस तरह ध्यान देना मुनासिब नहीं समझते हैं। जिससे यात्रियों की परेशानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है । यात्रियों के शिकायत पर रोडवेज के उच्च पदस्थ प्रबंधन ने 21 चालक और परिचालकों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर स्थित रोडवेज डिपो गोंडा से विभिन्न स्थानों को जाने वाली इन दिनों निगम की 94 बसें बताई जा रही हैं। इसके अलावा 36 बस अनुबंधित संचालित की जा रही हैं। डिपो पर तैनात कई चालक और परिचालक गैर हा...