फिरोजाबाद, मई 3 -- नगर निगम में एक बार फिर से लेट लतीफ कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त ऋषिराज के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त में कई विभागों का निरीक्षण किया जिसमें टैक्स विभाग के चार कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब मिले। शुक्रवार सुबह लगभग पौने 11 बजे सहायक नगर आयुक्त निहालचंद ने लेट लतीफ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से कई विभागों का निरीक्षण किया। टैक्स विभाग के चार कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब मिले। जानकारी करने पर विभाग के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि अभी तक चारों कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे। सहायक नगर आयुक्त ने तत्काल इसकी सूचना नगर आयुक्त को दी। चारों कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.