बरेली, दिसम्बर 3 -- बरेली। सीडीओ देवयानी के निर्देश पर डीडीओ दिनेश यादव और पीडी डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने 10: 40 बजे विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय की उर्दू अनुवादक नसरीन, वरिष्ठ सहायक रोहित राज, वरिष्ठ सहायक ललित पटेल और वाहन चालक अनिल कुमार, डीपीआरओ आफिस का पत्रवाहक दिलीप कुमार, दिव्यांगजन विभाग के वरिष्ठ सहायक मुनेश बंसल अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने कृषि रक्षा अधिकारी, डीपीआरओ और दिव्यांगजन अधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित कर्मियों का स्पष्टीकरण तीन दिनों में उपलब्ध कराने और एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...