फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- लेटलतीफ चिकित्साकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हाजीपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया जहां एएनएम अनम अपनी ड्यूटी से गायब मिली। सीएमओ ने तत्काल एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्टाफ नर्स अवकाश पर थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश जारी किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने हाजीपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केवल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इमरान सलीम मौके पर मौजूद थे जबकि अन्य स्टाफ गायब था। जानकारी करने पर बताया गया कि स्टाफ नर्स मोनिका सिंह दो फरवरी से चिकित्सीय अवकाश पर है जबकि एएनएम सरोज देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.