रांची, जून 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची के थानों में पदस्थापित 2018 बैच के दारोगा पर अब वरीय अधिकारियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिटी एसपी अजित कुमार ने सभी दारोगा को कड़ी चेतावनी दी है कि कार्य में लापरवाही बरती तो उन्हें सीधे सस्पेंड किया जाएगा। सिटी एसपी गुरुवार को शहर के थानों में पदस्थापित 2018 बैच के दारोगा के साथ मीटिंग की। समाहरणालय कक्ष में हुई इस मीटिंग में सिटी एसपी ने उनके कार्यों की समीक्षा की। सिटी एसपी ने मीटिंग में कहा कि रांची में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं। इसका कारण है कि दारोगा नियमित रूप से अपने कार्यों का निर्वाहन नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने सभी दारोगा को पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.