फरीदाबाद, मार्च 19 -- नूंह। जिला परिषद नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप सिंह अहलावत ने खंड नगीना में कार्यरत पंचायत सचिव बिलाल को ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में चार्जशीट किया है। यह कार्रवाई हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के तहत की गई है। पंचायत सचिव पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी योजनाओं को लागू करने में गंभीर लापरवाही बरती और अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन नहीं किया। सीईओ द्वारा जारी आदेशों में बताया गया है कि पंचायत सचिव बिलाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लक्ष्यों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहे। इसके अलावा, वे अधिकारियों के फोन कॉल का जवाब नहीं देते थे और जिला परिषद की अनिवार्य वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी जानबूझकर अनुपस्थित रहे। उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने और सरकारी योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.