गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बुधवार को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र श्री विश्वेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीठाबेल में सचल दल में तैनात दो शिक्षकों लव कुमार (स्वावलंबी इंटर कालेज, विशुनपुरा) और राकेश कुमार (प्रताप नारायण सिंह जनता इंटर कालेज, बरही सोनबरसा) ने दूसरी पाली की ड्यूटी करने से इनकार कर बिना सूचना विद्यालय छोड़ दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआइओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने दोनों शिक्षकों पर तत्काल प्रभाव से वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई की। इसके अलावा तीन शिक्षकों द्वारा कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में शामिल न होने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर मान्यता प्रत्याहरण और प्राथमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.