अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मातहत अधिकारियों की लापरवाही से अफसरों की किरकिरी होती है। कुछ ऐसा ही डॉक्टरों के कर्तव्य को पूरा न करने पर सीएमओ के साथ हुआ। अब सीएमओ ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम में लापरवाही पर तीन दिन का वेतन रोककर शासन को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। सीएमओ कार्यालय की ओर से हर माह पोस्टमार्टम ड्यूटी लगती है। इसी तरह माह दिसम्बर की ड्यूटी लगी थी। उसके अनुसार 26 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसखारी के चिकित्सा अधिकारी डॉ ओम प्रकाश मिश्र की पोस्टमार्टम ड्यूटी लगी थी। साथ ही डॉ कमलेश कुमार चौधरी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहांगीरगंज की लिंक चिकित्साधिकारी के रूप में ड्यूटी लगी थी। 26 दिसंबर को पांच के शव का पोस्टमार्टम होना था, जिसमें दो विवाहित महिला थी, जिनका पीएम पै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.