चक्रधरपुर, नवम्बर 8 -- मनोहरपुर।पश्चिमी सिंहभूम के छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ 193/एफ बटालियन के हवालदार 52 वर्षीय राजेश कुमार ड्यूटी के दौरान अचेत हो गए। ये घटना तब हुई ज़ब शनिवार को वे मोर्चे पर अपनी ड्यूटी दे रहे थे। शनिवार की सुबह 3 से 5 बजे तक उनकी ड्यूटी थी, तड़के सुबह ज़ब उनकी ड्यूटी का समय पूरा होने के बाद दूसरे कांस्टेबल एस श्रीराममूर्ति ज़ब मोर्चे पर पहुंचे तो देखा की वे अचेत अवस्था में मोर्चे पर पड़े हुए है। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दिया, जिसके तुरंत बाद अधिकारियो ने उन्हें इलाज हेतु मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राजेश कुमार मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के सुभाषनगर के रहने वाले है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...