मेरठ, फरवरी 4 -- मेरठ/सरधना एसआईआर कार्य में लापरवाही व बिना बताए छुट्टी पर चले जाने के मामले में एसडीएम के आदेश पर हिरासत में लिए गए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्याम मोहन अस्थाना मंगलवार को ड्यूटी पर लौट आए। उन्होंने एसआईआर के नोटिसों की सुनवाई की। उनकी मेडिकल रिपोर्ट अभी आई नहीं है। एसडीएम ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। वहीं डीएम डॉ.वीके सिंह ने बताया कि एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर बीईओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। बीएसए को पत्र जारी किया गया है। बीईओ श्याम मोहन अस्थाना की ड्यूटी सरधना तहसील में सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी(एईआरओ) पद पर लगी हुई है। बीईओ को एसआईआर से जुड़े मामलों की समयबद्ध सुनवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी। लेकिन, उन्होंने न तो निर्धारित कार्य किया और सूचना दिए बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.