एटा, फरवरी 20 -- ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गए। तीन दिन पहले सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के बाद उसकी पहचान हो सकी है। पुलिस दोनों की मामले में टक्कर मारने वाले वाहनों की तलाश कर रही है। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जीसुखपुर निवासी अवधेश यादव (40) पुत्र विद्याराम होमगार्ड है। उसकी ड्यूटी अभी थाना जसरथपुर पर चल रही है। शुक्रवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सर्रा पर पहुंचे ही थे कि अचानक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने घायल होमगार्ड को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड की पहचान होने पर परिवार के लोगों को सूचना दी गई। टक्कर मारने वाला वाहन नहीं ...