काशीपुर, जनवरी 31 -- काशीपुर। बाइक से ड्यूटी जा रहे दो होमगार्ड बाइक फिसलने से घायल हो गए। राहगीरों के द्वारा घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे आईटीआई कोतवाली में तैनात होमगार्ड रमेश सिंह व उदयराज सिंह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान बाजपुर रोड आवास विकास के पास आरओबी की सर्विस रोड निर्माण के लिए सड़क पर फैली बजरी पर उनकी बाइक फिसल गई। घायल होमगार्ड के साथी प्रदीप ने बताया कि आरओबी के उतरने के दौरान यह हादसा हुआ है। बाइक फिसलने से दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायल होमगार्ड को पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...