संभल, फरवरी 10 -- थाना हयातनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह ड्यूटी पर जा रहीं स्वास्थ्य विभाग की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) प्रियंका सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसा कस्बा संभल में बिजलीघर के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ। 30 वर्षीय प्रियंका सिंह, पुत्री करन सिंह, निवासी बुद्धि विहार (मुरादाबाद), ब्लॉक पंवासा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आरोग्य मंदिर में ड्यूटी के लिए स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई डीसीएम ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.