प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यूपी बोर्ड परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 18 फरवरी से प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत विकास खंडों में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मार्च में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा भी प्रस्तावित है। ऐसे में जिन शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी नहीं है, वे अपने मूल विद्यालय में उपस्थित रहकर नियमित रूप से पठन-पाठन कार्य सुनिश्चित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...