अमरोहा, फरवरी 20 -- ड्यूटी पर जा रहे रेलवे कर्मी के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक, मोबाइल, बैग लूट लिया और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस बदमाशों की सुरागकशी में जुटी है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव महेश्वरा निवासी किसान अनीस अहमद का बेटा रिजवान काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर नौकरी करता है। साथ ही वह पीसीएस की भी तैयारी कर रहा है। ड्यूटी नाइट शिफ्ट में चल रही है। परिजनों के मुताबिक रिजवान बुधवार रात करीब पौने आठ बजे ड्यूटी जाने के लिए घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकला था। जैसे ही बाइक रेलवे स्टेशन से एक किमी पहले नहर के पुल पर पहुंची कि तभी पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने घेरकर रोक लिया और गोली मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए बदमाशों ने बाइक, मोबाइल और बैग लूट लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.