मुजफ्फरपुर, नवम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सदर अस्पताल में बुधवार एनेस्थीसिया के डॉक्टर बीच ड्यूटी में घर चले गए। डॉक्टर के घर जाने से एमसीएच में एक गंभीर मरीज का ऑपरेशन अटक गया। इसपर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की जानकारी होने पर अस्पताल अधीक्षक ने डॉक्टर को फोन कर अस्पताल आने को कहा। इसके बाद डॉक्टर हाजीपुर से लौटकर ड्यूटी पर आए। सदर अस्पताल के एमसीएच में भर्ती प्रसूता पल्लवी कुमारी की स्थिति गंभीर देख परिजन डॉक्टर से ऑपरेशन की गुहार लगाने लगे। स्त्री रोग विभाग की डॉक्टर भी ऑपरेशन के लिए तैयार हो गईं, लेकिन एनेस्थीसिया के डॉक्टर गायब थे। प्रबंधन से जुड़े लोगों ने एनेस्थीसिया के डॉक्टर को कॉल की तो पता चला कि वे घर जा रहे हैं। सदर अस्पताल छोड़ डॉक्टर हाजीपुर पहुंच गए थे। फोन जाने के बाद वह लौटे। अस्पताल के प्रब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.