घाटशिला, फरवरी 16 -- पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के डुकुरडीहा निवासी राजेश बाड़ा(45 वर्ष) का शव संदिग्ध हालत में टाटा हाता मुख्य पथ पर पाया गया है। घटना रविवार की है। ग्रामीणों ने पोटका पुलिस को घटनास्थल पर शव होने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत व पोटका थाना प्रभारी रवि होनहागा पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर भेजा। इधर घटना के संबंध में राजेश की पत्नी दुलारी बाड़ा ने कहा कि राजेश बाड़ा रोजाना की तरह शनिवार सुबह घर से डयूटी करने रुंगटा कंपनी चालियामा अपने स्कूटी से गया। शनिवार को वह घर नहीं लौटा। रविवार को उसका शव पोटका थाना क्षेत्र के हाता टाटा मुख्य पथ के तुड़ी में सड़क किनारे मिला। राजेश जिस स्कूटी से कंपनी गया था वह स्कूटी भी गायब है। दुलारी का रोल रो कर बुरा हाल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.