देवरिया, मार्च 21 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ड्यूटी के दौरान गुरुवार को एक सफाईकर्मी का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना के समय घांटी खास गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की सफाई कर रहा था। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। उधर सफाईकर्मियों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। भटनी के अलगटपुर गांव निवासी राम प्रवेश प्रसाद (52) सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी घांटी खास गांव में थी। गुरुवार को वह घांटी खास गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की साफ -सफाई कर रहे थे, तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ। कराहने की आवाज सुनकर लोग उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। बीडीओ परशुराम राम ने बताया कि घांटी खास गांव के सफाई कर्मी की मौत की जानकारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.