धनबाद, दिसम्बर 9 -- कतरास/सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के तिलाटांड़ में सोमवार की सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से बीसीसीएल के इलेक्ट्रिशियन पद पर कार्यरत (58) नागेश्वर लोहार की मौत हो गई। उन्हें पहले कतरास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद केंद्रीय अस्पताल धनबाद रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद जानकारी मिलते ही परिजन और यूनियन प्रतिनिधियों ने मृतक का शव कतरास क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आश्रित को नियोजन देने की मांग पर अड़े रहे और करीब दो घंटे तक धरना जारी रहा। आखिरकार प्रबंधन, यूनियन प्रतिनिधियों और परिजनों के बीच वार्ता हुई। इसमें मृतक के पुत्र पितांबर लोहार को प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस...