बागपत, फरवरी 1 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के डौलचा गांव में घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन में करंट उतरने से गोवंश की मौत,परिवार बाल बाल बचा।परिवार ने बिजली लाइन बदलवाने की मांग की है। क्षेत्र के डौलचा गांव में राहुल के मकान के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है।रविवार की सुबह बिजली की लाइन में अचानक फाल्ट हो गया और उसका करंट घर में उतर गया।करंट की चपेट में आने से राहुल के एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई और राहुल का परिवार करंट की चपेट में आने से बाल बाल बचा। राहुल ने आरोप लगाया कि यह लाइन काफी दिनों से जर्जर हालत में है जिसकी शिकायत कई बार आलाधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.