हल्द्वानी, फरवरी 2 -- कालाढूंगी। स्टेट हाईवे 71 के भंडारपानी-ओखलढूंगा मोटर मार्ग व काडा-फफड़िया मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स डामरीकरण की मांग को लेकर 17 फरवरी को नैनीताल तहसील क्षेत्र के डौन परेवा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व दर्जाधारी पीसी गोरखा ने बताया कि स्टेट हाईवे को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में टू लेन व सुधारीकरण की घोषणाएं की जा चुकी है। लेकिन ओखलढूंगा से बोहरा कोट के बीच सड़क पर गड्ढे तक नहीं भरे गए हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...