आगरा, जून 13 -- जिले में शुक्रवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ देहात के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस दौरान डौकी के गांव कौलारी में बिजली गिरने से युवती की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इधर, जगनेर में भी हल्की बारिश हुई है। विरमा देवी पत्नी मदनलाल निवासी मढ़ी थाना डौकी अपनी 20 वर्षीय पुत्री मनीषा के साथ ग्राम कौलारी में मजदूरी पर बाजरा काटने गई थी। दोनों खजान सिंह के खेत में कटाई कर रही थीं। दोपहर करीब 3:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। खेतों में काम कर रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से मनीषा गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया। तब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ...