संवाददाता, जनवरी 6 -- यूपी के मेरठ के बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के पास चाट बाजार में रविवार रात दारोगा ने डोसा मंगवाया। जब दुकानदार ने रुपये मांगे तो आरोप है कि दारोगा ने दुकानदार को हिरासत में लिया और पुलिस चौकी ले आए। इसका पता लगते ही तमाम व्यापारी पहुंच गए, इसके बाद दुकानदार को छोड़ा। सोमवार दोपहर भाजपा नेता और बुढ़ाना गेट के व्यापारियों ने कोतवाली थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बुढ़ाना गेट व्यापार संघ महामंत्री मयूर अग्रवाल ने बताया कि बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी के बराबर में डोसा और आइसक्रीम की दुकान है। रविवार देर रात पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा योगेश कुमार थाने की जीप से आइसक्रीम के ठेले पर पहुंचा। आरोप है कि उसने ठेके से शराब मंगवाई और जीप में डोसा मंगवाकर खाया। डोसे वाले ने प...