नोएडा, जून 15 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा दो स्थित एक दुकानदार व उसके दो कर्मचारियों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। डोसा सही नहीं बनाने का विरोध करने पर इनके द्वारा ग्राहक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। बीटा दो कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर डेल्टा वन में रहने वाला एक युवक निशांत रविवार को सेक्टर अल्फा दो स्थित एक दुकान पर डोसा खाने के लिए गया था। निशांत ने दुकानदार से कहा कि डोसा सही नहीं बनाया है। इसी बात को लेकर दुकानदार व उसके कर्मचारी भड़क गए। तीनों ने मिलकर निशांत को बुरी तरह पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी दुकानदार व उसके दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.