सराईकेला, फरवरी 23 -- सरायकेला । चुनाव के दौरान एक बेहद सुखद और प्रेरक तस्वीर सामने आई। मदन मुखी की सुपुत्री कुमकुम मुखी जिनकी आज शादी और विदाई का कार्यक्रम था, उन्होंने अपनी विदाई की रस्मों से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।दुल्हन के जोड़े में सजी मदन मुखी की बेटी जब वार्ड संख्या 5 के मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय इन्द्रटांडी पर पहुंचीं, तो वहां मौजूद हर कोई उन्हें देखता रह गया। विदाई की तैयारियों और शादी की गहमागहमी के बीच उन्होंने लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेना अपनी प्राथमिकता समझा। उनके साथ उनके पिता मदन मुखी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए उन्होंने कहा, "विवाह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन मतदान मेरा नागरिक कर्तव्य है। मैं चाहती हूँ कि हर महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.