इटावा औरैया, फरवरी 21 -- इटावा, संवाददाता। विभाग की टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के घर-घर पहुंचकर बिजली बिल राहत योजना की जानकारी दे रही है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़कर उन्हें बकाया बिल के बोझ से राहत दिलाना है। टीम ने भेसाई पहुंचकर उपभोक्ताओं को बताया कि शासन की इस योजना के तहत बकाया बिल पर राहत दी जा रही है, जिससे उपभोक्ता आसान शर्तों पर अपना बिल जमा कर सकते हैं। विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया बिल समय से जमा करें, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति बाधित न हो। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की शर्तों, छूट और भुगतान प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.