चंदौली, जनवरी 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी से 13 फरवरी तक डोर टु डोर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक डा.बीके प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर शासन की ओर से गांव गांव में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर सीएचसी प्रशासन की ओर से सभी आशा,एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकत्री और कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। दो सप्ताह चलने वाले पखवाड़ा के तहत गांवों में कुष्ठ रोग से ग्रस्ति लोगों का समय से पहचान और नि:शुल्क उपचार की उपलब्धता के साथ आमजन में इस रोग के प्रति भ्रांति को दूर करते हुए सामाजिक भेदभाव को समाप्त किया जाना है। ...