रिषिकेष, फरवरी 17 -- नगर निगम ऋषिकेश सफाई व्यवस्था बेहतर करने में जुट गया है। सोमवार को मेयर ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की बैठक ली। जिसमें कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन में लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया। सोमवार को नगर निगम सभागार में त्रिवेणीसेना की विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की बैठक आहूत की गई। जिसमें नगर निगम मेयर शंभू पासवान ने सभी अधिकारियों और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की बैठक ली। बैठक में कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन की वर्तमान गतिविधियों के बारे में चर्चा की। डोर टू डोर कूड़े को इकट्ठा करने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता को लेकर होने वाले सिटीजन फीडबैक सर्वे में जनता को अधिक से अधिक फीडबैक देने के लिए जागरूक करने को कहा गया। बैठक में सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार, सफाई निरीक्षक अमित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.