गढ़वा, फरवरी 13 -- गढ़वा। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। वह ऊंचरी क्षेत्र के मदरसा रोड और मझिआंव रोड में लोगों से मिलकर समर्थन मांगा। उनके साथ कई समर्थक भी शामिल थे। उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने हर वर्ग की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...