दरभंगा, नवम्बर 28 -- लहेरियासराय, एक संवाददाता। महापौर अंजुम आरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को शहर की समग्र स्वच्छता व्यवस्था पर विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पाया गया कि कई स्थानों पर स्वच्छता से संबंधित गंभीर लापरवाहियां बरती जा रही हैं। इस पर नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने संबंधित सफाई अधीक्षक के विरुद्ध दंड की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वार्ड 27, 28, 33 एवं 40 के सफाई अधिदर्शक को जांचोपरांत पद से विमुक्त करने के आदेश दिए। इस दौरान अखबारों एवं सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों का भी विस्तार से संज्ञान लिया गया तथा उन पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। टिपर वाहनों से डोर टू डोर उठाए जा रहे कचरे की वास्तविक मात्रा की जांच सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.