छपरा, जून 13 -- सड़क हादसे में दो अन्य लोग भी जख्मी, चल रहा इलाज डोरीगंज, एक संवाददाता । डोरीगंज थाना क्षेत्र के आरा छपरा पुल पर ट्रैक्टर की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी वहीं दो लोग जख्मी हो गए । मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के बिंदगावा निवासी धुपन राय के 45 वर्षीय पुत्र रंगीला राय के रूप में हुई है । वहीं ट्रैक्टर की ठोकर से बिंदगावा निवासी हजारी राय व बबन राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए । इनका इलाज छपरा सदर हॉस्पिटल में चल रहा है । हादसे के खिलाफ लोगों ने रोड जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह साढ़े चार बजे की है। जब बिंदगावा निवासी रंगीला राय , हजारी राय व बबन राय पैदल डोरीगंज की तरफ आ रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने तीनों को ठोकर मार दी जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें रंगीला राय की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.