रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। पति की प्रताड़ना से तंग आकर डोरंडा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नरगिस परवीन का शव सोमवार रात गौसनगर में उसके मकान में मिला। वह कांटाटोली की रहने वाली थी। उसका पति मो अली रूरल वेलफेयर डिपार्टमेंट (आरडब्ल्यूडी) में कार्यरत है। परिजनों ने अली पर नरगिस को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित और खुदकुशी के उकसाने का आरोप लगाया है। पिता शमसाद ने मो अली, सास व देवर पर डोरंडा थाने में केस कराकर शादीशुदा होने की बात छिपाकर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। बताया गया कि सोमवार रात पौने 11 बजे में अली लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर जवाब नहीं मिला तो उसने उसके परिजनों को बुलाया। उन्होंने देखा कि नरगिस फंदे से लटकी हुई थी। सूचना पर डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.