रांची, जनवरी 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा बाजार और इसके आसपास के इलाके में नगर निगम की जमीन के अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण व अवैध कब्जे के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। इस क्रम में अवैध कब्जे की वस्तुस्थिति जानने के लिए ड्रोन मैपिंग होगी। इसके साथ ही नगर निवेशक व राजस्व निरीक्षक की टीम को मापी कर प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्य में वार्ड 45 व संबंधित जोन के सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारी सहयोग करेंगे। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने शनिवार को टीम के साथ डोरंडा बाजार में निगम की एक एकड़ जमीन के स्थल निरीक्षण समेत झंडा चौक की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में प्रशासक ने संकरी गलियों में नाली के ऊपर सामान रखकर किए गए कब्जे को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने एवं नियमित रूप से अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.