वाराणसी, फरवरी 14 -- रामनगर (वाराणसी)। डोमरी में नगर निगम और पुलिस की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। 225 एकड़ क्षेत्र के बड़े हिस्से में खेती होती है तो एक हिस्से में अस्थाई निर्माण भी हुआ है। यह चर्चा रही कि अभियान ही सद्गुरु धाम में रहने वाली 68 वर्षीय साध्वी हीरामनी का सदमे से निधन हो गया। हालांकि कार्रवाई के कारण साध्वी के निधन की पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन साध्वी के निधन की सूचना और महंत द्वारा अतिक्रमण हटाने की मोहलत मांगे जाने पर नगर निगम ने कार्रवाई रोक दी और टीम वापस लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...