धनबाद, फरवरी 4 -- राजगंज, प्रतिनिधि। डोमनपुर मोड़ पर सोमवार की देर रात बालू के वैध और अवैध कारोबार के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। देर रात कतरास, राजगंज, महुदा, केंदुआ और तेतुलमारी के बालू कारोबारी डोमनपुर पहुंचे और अवैध रूप से बिना चालान के आ रहे हाइवा वाहनों को रोकने लगे। इसकी सूचना मिलते ही गोविंदपुर और धनबाद के बालू कारोबारी भी मौके पर पहुंच गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि धनबाद व गोविंदपुर से पहुंचे लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि सड़क पर बालू लोड वाहन चलाने हैं, तो 'एंट्री' देकर चलाने होंगे और चालान लेकर चलने पर अंजाम बुरा होगा। इस धमकी से राजगंज व कतरास क्षेत्र के कारोबारी भड़क गए और विरोध तेज कर दिया, जिसके बाद धनबाद और गोविंदपुर के कारोबारी मौके से खिसक गए। इसके बाद वहां मौजूद कारोबा...