कोडरमा, दिसम्बर 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच के सिटी मैनेजर निखिल किरण के नेतृत्व में शनिवार को मुख्य बाजार में सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य न केवल प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाना था, बल्कि जनता और दुकानदारों को इस मुद्दे पर जागरूक करना भी था। अभियान के दौरान टीम ने मुख्य बाजार के विभिन्न हिस्सों में जाकर दुकानों की जांच की। कई दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उत्पाद पाए गए, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया। सिटी मैनेजर निखिल किरण ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह से जागरूकता और नियंत्रण के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री कर...