कोडरमा, फरवरी 16 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में ओड़िया बाबा का 43वां समाधि पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हो गया। समाधि सेवा, भजन-कीर्तन, आरती, समाधि पूजन और सामूहिक लंगर सहित विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सोमवार की सुबह पांच बजे से ही ओड़िया बाबा की समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने सामूहिक रूप से समाधि सेवा की और देखते ही देखते चादरपोशी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर संध्या तक चलता रहा। पूरे परिसर में "ओड़िया बाबा की जय" के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। ओड़िया बाबा धर्मशाला में सामूहिक लंगर एवं सहभोज का भी आयोजन किया गया। इसमें बाबा के भक्तों ने समाज और धर्म के सभी मतभेदों को भुलाकर एक पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे आपसी भाईचारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.