कोडरमा, दिसम्बर 27 -- डोमचांच। डोमचांच नगर पंचायत में शुक्रवार को विधायक डॉ. नीरा यादव ने दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान डॉ. यादव ने वार्ड नंबर 9 स्थित दक्षिणी पंचायत भवन कैंपस एवं गायत्री मंदिर से अपने निवास तक पेवर ब्लॉक कार्य और नगर पंचायत कार्यालय के चारों ओर बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की शुरुआत की। विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि दोनों योजनाएं जनहित की हैं और इनके पूरा होने से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क व बाउंड्री जैसी आवश्यक सुविधाओं का विकास स्थानीय लोगों की जीवन गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करेगा। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुजीत मेहता, भाजपा नेता परमेश्वर यादव, मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रकाश ठाकुर, कार्तिक दास सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.