कोडरमा, दिसम्बर 24 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के नावाडीह और गुहदर में पतंजलि हरिद्वार की ओर से एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के महत्व के बारे में भी बताया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रभारी चंद्रलता बरनवाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कलावती देवी और प्रखंड प्रभारी शकुंतला मेहता के संयुक्त प्रयास से किया गया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक योग की विद्या पहुंचाकर लोगों को स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। वक्ताओं ने कहा कि योग एक संपूर्ण स्वास्थ्य पद्धति है, जिससे नियमित अभ्यास करने पर व्यक्ति रोगमुक्त रहता है और मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है। उन्होंने योग, आयुर्वेद और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर देते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.