कोडरमा, फरवरी 11 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोमचांच में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडेय एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष राज ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करती है, इसलिए समय पर दवा लेना अत्यंत आवश्यक है। आम नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम या अफवाह पर ध्यान न दें और निश्चिंत होकर दवा का सेवन करें। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर...