कोडरमा, फरवरी 21 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के ढाब रोड स्थित मां शेरावाली मंदिर, महथाडीह में मंदिर निर्माण के 14वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान "हरे रामा, हरे कृष्णा" के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। अखंड कीर्तन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। इनमें लेंगरापीपर, चितरपुर, नेरो नावाडीह, सलयडीह, दुरोडीह, कोठियारावर, डूमरडीहा, झरीटांड़, सिंगलोडीह-तेतरियाडीह सहित अन्य स्थानों की मंडलियां शामिल रहीं। भक्ति गीतों और संकीर्तन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास समिति महथाडीह के सदस्यों की अहम भूमिका रही। आयोजन में रंजीत साव, कमलेश साव, राधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.