कोडरमा, फरवरी 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। धरगांव पंचायत में आयोजित शिवशक्ति प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ मंडप की परिक्रमा और पूजा-अर्चना के लिए हजारों की संख्या में भक्तजन यज्ञ स्थल पर पहुंचे। वृंदावन से पधारी कथा वाचिका साधना किशोरी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भगवान शिव और शक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए भक्तों को भक्ति, श्रद्धा और सदाचार का संदेश दिया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु "ॐ नमः शिवाय" का जाप कर रहे थे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष बाबूलाल यादव, सचिव रामू यादव एवं कोषाध्यक्ष सुखदेव मेहता के साथ पूर्व मुखिया सुरेश यादव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित...