कोडरमा, सितम्बर 24 -- डोमचांच निज प्रतिनिधि। प्रखंड के फुलवरिया में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। फुलवरिया बिगहा पुरनाडीह में सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति द्वारा पूजा का आयोजन 1988 से लगातार किया जा रहा है। पंसस प्रतिनिधि रामदेव मेहता ने बताया कि पूजा की शुरुआत तत्कालीन मुखिया कृष्ण मुरारी मेहता, स्व. जगदीश प्रसाद मेहता, स्व. बबुनी किशोर मेहता, स्व. बहादुर नारायण मेहता, स्व. अर्जुन प्रसाद मेहता और बैजनाथ प्रसाद मेहता जैसे लोगों द्वारा की गई थी। कमिटी अध्यक्ष बासुदेव मेहता ने बताया कि फुलवरिया, बिगहा और पुरनाडीह गांव के लोग इस पूजा को धूमधाम से मनाते हैं और यह पूरी तरह से शांति पूर्ण तरीके से आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि अष्टमी, नवमी, दशमी और एकादशी को भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। पूजा में भागीरथ पांडेय और विजय पांडेय मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.