कोडरमा, फरवरी 21 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पप्पू मेहता ने शनिवार को महेशपुर स्थित अपने आवास से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने काली मंडा होते हुए महथाडीह, डुरोडीह, बाजार रोड, ढाब रोड सहित विभिन्न वार्डों का दौरा किया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान महिला एवं पुरुष समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी करते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया। पप्पू मेहता ने लोगों से विकास के मुद्दे पर समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि डोमचांच नगर पंचायत के समग्र विकास, स्वच्छता, सड़क, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.