कोडरमा, जून 19 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के धरगांव पंचायत भवन में बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडेय थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया गीता देवी और अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कांत झा उपस्थित रहे। शिविर की शुरुआत झारखंडी लोक कला और ढोल-नगाड़ों के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से माला पहनाकर किया गया। इस शिविर में शेरसिंघा ग्राम के चयनित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। पहचान और दस्तावेज के तहत जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.