कोडरमा, जून 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र के मडवाटांड़ में रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अवैध ढिबरा खदान में चाल धंसने से एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा एक आठ साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिला की पहचान रिंकी देवी के रूप में हुई है। घायल बच्ची का इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब लगभग एक दर्जन मजदूरजिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे, ढिबरा चुनने के लिए खदान में उतरे थे। इसी दौरान अचानक खदान की चाल धंस गई, जिससे छह लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य चलाया गया, जिसमें सभी को बाहर निकाला गया। लेकिन रिंकी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य कई लोग घायल हुए। तस्करों ने शव को छिपाने का किया प्रयास, नहीं दी गई पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.