कोडरमा, दिसम्बर 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप बुधवार को 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टेंपो से उतरने के कुछ ही क्षण बाद बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मृतक की पहचान काराखुंट निवासी बालमुकुंद यादव (55 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालमुकुंद यादव पिछले दो-तीन दिनों से बाजार क्षेत्र में ही रात गुजार रहे थे। बुधवार को वह टेंपो से शहीद चौक पर उतरे और कुछ कदम चलने के बाद अचानक जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले...