कोडरमा, सितम्बर 14 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मसनोडीह निवासी सुनील कुमार मेहता, पिता शक्ति मेहता को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सैनिटरी एवं फूड इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है। सुनील की नियुक्ति देवघर नगर निगम में हुई है। सुनील कुमार मेहता ने बताया कि उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, जिसका परिणाम 5 फरवरी 2025 को घोषित हुआ। परिणाम में सफलता मिलने के बाद उन्हें यह नियुक्ति प्राप्त हुई। एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुनील ने कठिन परिश्रम और संघर्ष के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेहराडीह से, उच्च शिक्षा चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय डोमचांच तथा इंटर और स्नातक की पढ़ाई जे. जे. कॉलेज, झुमरी तिलै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.