कोडरमा, अगस्त 4 -- डोमचांच, निज संवाददाता। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराडीह पंचायत के पहरीडीह गांव में रविवार को एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। सर्पदंश की शिकार महिला की पहचान काजल देवी (पति अरुण कुमार) के रूप में हुई है। घटना के समय काजल देवी घर के बाहर किसी कार्य में व्यस्त थीं, तभी अचानक उनके पैर में एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने तत्काल उन्हें एंबुलेंस की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब काजल देवी को सांप ने काटा हो। कुछ दिन पूर्व भी मायके में रहने के दौरान उन्हें सर्पदंश हुआ था, जिसका इलाज रांची में किया गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.